यूथ फेस्टीवल  में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा युविका एंड ग्रुप

Photo of author

By Hills Post

सोलन: ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों (युविका एंड ग्रुप) ने यूथ फेस्टिवल में (पैट्रियोटिक डांस परफॉर्मेंंस में ) तीसरा स्थान हासिल किया है। यूथ फेस्टिवल का आयोजन कांगड़ा के एचआईईटी कॉलेज में हुआ। इसमें एचपीटीयू से संबद्ध सभी कॉलेजों ने हिस्सा लिया। ग्रीन हिल्स कॉलेज के छात्रों (युविका और ग्रुप) ने इस पैट्रियोटिक ग्रुप डांस की थीम पुलवामा अटैक और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित थी।

इस ग्रुप डांस की कोऑर्डिनेटर मनीषा, ग्रूमर नेहा चौहान रही। कल्चरल कमेटी के बाकी सभी सदस्यों – हितेश्वर दत्त, सुलोचना, बलजीत सिंह, शैली, मोहिनी और सुनैना का भी सराहनीय योगदान रहा। ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।