राजगढ़ बाजार में किराये के कमरे से कर रहा था अवैध शराब का कारोबार, मामला दर्ज

नाहन : राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा राजगढ़ के कोटली क्षेत्र में एक किराये के मकान में की गई छापेमारी के दौरान अमल में लाई गई।

जानकारी के अनुसार, कल जब राजगढ़ पुलिस की टीम जब बाजार में गश्त पर थी, तो उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि रविन्द्र (निवासी गाँव घील पबियाना) कोटली स्थित अपने किराये के कमरे से अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी के दौरान कमरे से कुल 20 बोतलें अवैध शराब बरामद की गईं। इसमें 11 बोतलें देशी शराब और 9 बोतलें अंग्रेजी शराब शामिल हैं। आरोपी पुलिस के सामने शराब से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी रविन्द्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगामी अन्वेषण (Investigation) कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध स्टॉक कहाँ से लाया गया था।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।