राजगढ़ में प्रवासी मजदुर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

नाहन: राजगढ़ में 29 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।  

बुधवार शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार विकास शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी रामनगर बंकट, जिला बेतिया, बिहार अपने दो अन्य साथियों के साथ देवठी मझगांव में एक निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम कर रहा था। मंगलवार 17 जून को दिन में मृतक विकास ने अपने साथियों के साथ खाना खाया। क्षेत्र में बारिश के चलते सभी सो गए। जब शाम को नींद खुली, तो विकास वहां मौजूद नहीं था। उसके साथियों और मकान मालिक के बेटे ने मृतक विकास की तलाश शुरू की। 

मंगलवार रात करीब 8:30 बजे, विकास का शव निर्माणाधीन बाथरूम में लकड़ी की कड़ी से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया।  शव का सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाया गया और बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। इस बारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसमे आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।