राज्यस्तरीय शूलिनी मेले में हर कोई खींचा आ रहा था प्रर्दशनियोंं की ओर

Photo of author

By Hills Post

सोलन: राज्यस्तरीय शूलिनी मेले के मौके पर लगाई गई प्रर्दशनियां मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींच रही है। मेले के माध्यम से जहां लोगों को सरकारी विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है, वहीं लोगों जिला में हुए औद्योगिक विकास, पर्यटन, शिक्षा स्वास्थ्य व उद्योगों के बारे में भी तमाम जानकारी मिल रही है।

राज्यस्तरीय शूलिनी मेले में हर कोई खींचा आ रहा था प्रर्दशनियोंं की ओर

नौणी यूनिवर्सिटी की प्रदर्शनी भाई लोगों को…..
डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी की प्रदर्शनी में  लोगों को जहां सब्जियों, फलों की नई-नई किस्मों की जानकारी मिली। साथ ही वन उत्पाद, सब्जियों में लगने वाली बीमारियों, पुष्प उत्पादन,वनिकी आदि की जानकारी दी। साथ ही सब्जियों  में पालक, चाइनीज सरसों , शलजम  , मूली  , खीरा , भिंडी, ब्रोकली और फूलों की कई उन्नत प्रजातियों के अलावा मिलेट्स    डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ.मनीष व अन्य वैज्ञानिक  लोगों को जानकारी दे रहे हैं।

स्वयं सहायता समूहों ने भी प्रदर्शित किए उत्पाद
शूलिनी मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।  इसके अलावा पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास की झलक देखने को मिली। यहां हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए ब्रॉशर भी दिए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से शेखर लोगों को हिमाचल के पर्यटन की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।