Demo

Hills Post

रेणुका बांध निर्माण कार्य दिसम्बर अंत तक

श्रीरेणुका जी: रेणुका बांध परियोजना के निर्माण को लेकर विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास को लेकर हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व विस्थापितों के बीच बैठक आयोजित की गई | बैठक की अध्यक्षता करते हुए एच.पी.पी.सी.एल. के अध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि पुनर्वास के दौरान विस्थापितों की हर समस्या का ध्यान रखा जाएग़ा | उन्होने कहा कि बांध का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक शुरु हो जाएगा | श्री कपूर ने बताया कि इससे पूर्व तीन डाईवर्शन टनल (सुरंगे) बनाई जाएंगी | बैठक के दौरान पुनर्वास से सम्बधित कई मुद्दो पर बात हुई |