Demo

संवाददाता

रेणुका विधायक डा. प्रेम का निधन

श्रीरेणुका जी: छ: बार श्रीरेणुका जी से कांग्रेस विधायक रहे डा. प्रेम सिहं का आज सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वे 63 वर्ष के थे | आज डा. प्रेम सिहं का आज 64 वां जन्म दिन था और वे आज ही के दिन इस दुनिया से चले गए | आज सुबह ददाहू अस्पताल लाते समय उन्होने रास्ते में ही सांसे छोड दी|

पेशे से वेटनरी डा. प्रेम सिंह ने 1982 में पहली बार श्रीरेणुका जी आरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा और जीत गए | 1985 में वे पुन: कांग्रेस के प्रतिनिधी के रुप में चुनाव जीत गए | 1990 में जनता दल के प्रत्याशी रुप सिंह से हारने के बाद डा. प्रेम ने फिर 1993, 1998, 2003 तथा 2007 में कांग्रेस के प्रतिनिधी के रुप में चुनावी जीत हासिल की और वर्षो तक जनता की सेवा की | अपने सादेपन के लिए जाने जाने वाले डा. प्रेम ने अपनी शिक्षा अपने जन्म स्थान माईना बाग के समीप रजाणा व ददाहू स्कूल से प्राप्त की तथा अपने जीवन में संसदीय सचिव, मिल्क फेडरेशन के चेयरमेन जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे |

माईना बाग में सालिग राम और सजनो देवी के घर जन्मे डा. प्रेम अपने पीछे अपनी पत्नी, छोटा भाई महेन्द्र सिहं, बेटा विनय व बेटी रेखा व पोता पोती छोड गए हैं | डा. प्रेम की माता 90 वर्षिय सजनो देवी भी अभी जीवित हैं | डा. प्रेम के निधन की सूचना मिलते ही सारे इलाके में शोक की लहर दौड गई है |