नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सूर्या टेक्सटेक, रामपुर जटांन, कालाअंब, सिरमौर में हेल्पर के 10 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएगें। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 05 फरवरी, 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, तथा आईटीआई रखी गई है। न्यूनतम वेतन 12,750/- दिया जाएगा।

इच्छुक अभियार्थी 05 फरवरी, को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 98140 01517, 78074 82101 पर भी संपर्क कर सकते है।