विधायक निधि की राशि पूर्णतया व्यय: उपायुक्त

धर्मशाला: विधायक निधि के लिये सालाना निर्धारित की गई 30 लाख रूपये की राशि जिला कांगड़ा के सभी विधायकों द्वारा 31 मार्च, 2010 तक विभिन्न विकासकार्याें एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर व्यय कर ली गई है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा के सभी विधायकों को विधायक निधि में 30 लाख रूपये की राशि सालाना आबंटित की जाती है जिसे विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र से आवश्यकता अनुसार विकास कार्यों एवं अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर व्यय करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस निधि के अन्तर्गत विधायकों को आबंटित की गई राशि जिला के सभी विधायकों द्वारा 31 मार्च, 2010 तक पूर्णतया व्यय कर ली गई है।

Demo