नाहन : प्रगतिशील कोली समाज समिति सिरमौर की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रधान राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में नाहन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक के दौरान समिति ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक रेणुका जी विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार व कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त की। समाज ने इस फैसले के लिए प्रदेश सरकार, कांग्रेस हाईकमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल का हार्दिक आभार प्रकट किया।

समिति ने आशा जताई कि विनय कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज व प्रदेश की उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से महासचिव उपेंद्र तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनील वर्मा, विनीत पुंडीर, उपाध्यक्ष दीपचंद, नाहन ब्लॉक अध्यक्ष शौकीन चंद, प्रधान चैनवाला आमवाला अमर सिंह, सचिव नाहन ब्लॉक गुलाब सिंह, सिलाई बाबूराम, उपाध्यक्ष नाहन ब्लॉक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।