शिक्षक बने प्रेरणास्रोत: ब्राइट बिगिनिंग एकेडमी के रविंदर सिंह ने फिर उत्तीर्ण की NET परीक्षा

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: सिरमौर जिला के ग्राम चढ़ेऊ निवासी रविंदर सिंह ने UGC-NET (JRF एवं असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा 95.77 पर्सेंटाइल के साथ उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह ब्राइट बिगिनिंग एकेडमी में शिक्षक (एजुकेटर) के रूप में कार्यरत हैं।

रविंदर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काफोटा से प्राप्त की। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई इसी विद्यालय से पूरी की तथा 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने काफोटा से स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला से परास्नातक (मास्टर्स) की डिग्री प्राप्त की।

शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो रविंदर सिंह ने पॉलिटिकल साइंस विषय में पांच बार NET परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उन्होंने ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज विषय में JRF उत्तीर्ण की है, जो उनकी गहन अध्ययनशीलता और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ब्राइट बिगिनिंग एकेडमी प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने भी रविंदर सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।