शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें विधार्थी- अनुराग ठाकुर

ऊना, 10 दिसम्बर – विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों में भी ज्यादा से ज्यादा भाग लें ताकि भविष्य में पढ़ाई पूरी करने के उपरांत जिस भी क्षेत्र को करियर के रूप में चुनें उसमें बेहतर करते हुए देश के अच्छे नागरिक बन सकें। यह विचार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहडाला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा संस्कार, स्किल तथा फिटनेस का जीवन में अत्यंत महत्व है तथा इसके लिए विद्यालय के अलावा अध्यापकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

उन्होंने कहा कि वशिष्ठ पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है तथा यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी आज देश के अनेक हिस्सों में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने समारोह में शिक्षा व खेलों में वेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को केंद्रीय मंत्री ने पुरस्कृत किया। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान वारे जानकारी दी। समारोह में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

IMG20231210151216 3 1

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल के 11 बच्चों को गोल्ड मेडल और 5 बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शुभम दड़ोच का दाखिला एम.बी.बी.एस एम्स ऋषिकेश में, सक्षम वशिष्ट का दाखिला एम.बी.बी.एस आई.जी.एम.सी. शिमला, साक्षी ठाकुर का दाखिला एम.बी.बी.एस आई,.जी.एम.सी. शिमला, पारस वशिष्ट का दाखिला एम.बी.बी.एस जी. एम .सी टांडा, हेमंत कुमार एम.बी.बी.एस.जी.एम.सी. चंबा, अंजना का दाखिला एम.बी.बी.एस जी.एम.सी. नलवाड़ी, पल्किन बरमानी बी.टेक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) चंडीगढ़, अंशुमान सिंह कपूर, साईना सैनी, जतिन कंवर और आर्यन ठाकुर का दाखिला बी.टेक एन.आई.टी. हमीरपुर में हुआ । सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले गौरी सोनी एम.बी.बी.एस जे.एस.एस मेडिकल कॉलेज मसूर, ईशा शर्मा बी.ए.एम.एस. पपरोला, तानिश राणा बी.डी.एस. जी.एम.सी सुंदर नगर, पार्थ शर्मा बी.टेक जी.ई.सी. सुंदर नगर तथा अंशु का दाखिला बी.टेक डीक्रस्ट मुरथल में हुआ। 

इससे पूर्व अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा और अंब में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए जहां पर उन्होंने इस यात्रा के आयोजन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी।अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है।उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा। 

इस अवसर पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ, निदेशक अनुज वशिष्ठ व प्रधानाचार्य दीपक कौशल, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।