सड़कों को चकाचक बनाने के लिए खर्च होंगे 154 लाख रुपये -सुरजेवाला

Photo of author

By Hills Post

कैथल: कैथल की संपर्क सड़कों को चकाचक बनाने के लिए 154 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। संपर्क सड़कों के निर्माण का कार्य आगामी तीन से चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के लोकनिर्माण एंव जनस्वास्थय मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्थानीय किसान भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। श्री सुरजेवाला ने इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कैथल -करनाल सड़क को कुरुक्षेत्र सड़क मार्ग बाया जाट स्कूल मिलाने के लिए 61 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। लगभग साढ़े चार मीटर चौड़ी इस सड़क को सात मीटर यानि 23 फुट तक चौड़ा किया जाएगा,जिसकी इसकी लम्बाई 800 मीटर है। स्प्रे ग्राउट की मोटी सतह और उच्च गुणवता वाला तारकोल प्रयोग करके इस संपर्क सड़क को चिर स्थायी मजबूत किया जाएगा। इसी प्रकार शीतल पुरी अध्यात्मिक डेरे को जोड़ती हुई हिन्द सिनेमा से गुहला बाईपास तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य पर भी 61 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। लगभग 12 फुट चौड़ी इस सड़क को 23 फुट तक चौड़ा तथा सुदृढ़ बनाने के लिए 75 मि. मीटर की तीन परत डालकर मजबूत किया जाएगा तथा इसे अपेक्षाकृत और स्थाई बनाने के लिए 20 मि0 मीटर मिश्रित कारपेट का प्रयोग भी किया जाएगा। इस सड़क की लम्बाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है।

प्रेस वार्ता में लोक निर्माण मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि शहर में कुरुक्षेत्र – अम्बाला सड़क संपर्क मार्ग को सुदृढ़ करने तथा मानस ड्रेन के साथ-साथ सड़क पंहुचायक मार्ग को चौड़ा और मजबूत करने के लिए 32 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी लगभग 680 मीटर लम्बी इस सड़क को सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में इसकी चौड़ाई साढ़े तीन मीटर तक हैं। उन्होंने बताया कि अन्य संपर्क सड़कों की तरह इस सड़क के ऊपर भी 20 मि. मीटर मिश्रित कारपेट किया जाएगा। उक्त सभी सड़कों का निर्माण कार्य निर्धानित समय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से हिंद सिनेमा क्षेत्र,प्रोफेसर कॉलोनी,रिषी नगर करनाल,कुरुक्षेत्र सड़क मार्गो की कलोनियों,हुडा सैक्टरों के निवासियों ,गांधी नगर ,आदर्श नगर सहित शहर की अन्य बस्तियों को भी सुविधा मिलेगी। ये संपर्क सड़के अब लोक निर्मांण विभाग द्वारा बनाई जाएंगी।

्रइस अवसर पर अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्य कविराज शर्मा, संगठन सचिव दिलबाग मोर, बहादुर सैनी, मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डा. श्याम साहनी, सुरजीत बैनीवाल भी उपस्थित रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।