सम्मान समारोह में प्रभा ठाकुर करेंगी खिलाडिय़ों को सम्मानित

सिरसा: राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करने वाली सभी महिला खिलाडिय़ों को जिला कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह आगामी 30 अक्तूबर को फतेहाबाद में आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर मुख्यातिथि होंगी और अध्यक्षता हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमिता ङ्क्षसह करेंगी। कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रभारी तन्नू ङ्क्षसह व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शिल्पा वर्मा ने बताया कि सिरसा जिला की महिला कांग्रेस इकाई ने अत्यंत उत्साह पूर्वक यह निर्णय लिया कि सिरसा इकाई की ओर से हरियाणा की होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाए, ताकि खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलने के साथ-साथ गांव स्तर तक यह संदेश जाए कि बेटियां भी अपने माता-पिता प्रांत देश का नाम रोशन कर सकती हैं। इससे भू्रण हत्या जैसी सामाजिक बुराई से लडऩे में महिलाओं को आत्मबल मिलेगा। श्रीमती वर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की खेल व जनकल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने खिलाडिय़ों के लिए सर्वाधिक संसाधन उपलब्ध करवाकर उन्हें आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया और उन्हीं नीतियों का परिणाम है कि आज हरियाणा के खिलाड़ी विश्वभर में अपनी विशिष्ठ पहचान रखते हैं। श्रीमती वर्मा ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही अनेक नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को जितना सम्मान दिया है उससे पूरे प्रदेश की महिलाओं में आॢथक, सामाजिक और राजनीतिक चेतना का विकास हुआ है। श्री हुड्डा ऐसे पहले मुख्यमंत्री है, जिन्होंने लड़कियों के लिए अलग से पूरा विश्वविद्यालय स्थापित किया है और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए महिला थानों, महिला आयोग सहित अनेक साधन मुहैया करवाए हैं।