सोलन: हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए राज्य स्तरीय विश्वकर्मा समाज कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड में पूरे प्रदेश से 86 सदस्यों को शामिल किया गया है। सोलन जिला के लिए गर्व की बात यह है कि आदर्श ग्राम पंचायत नौणी-मझगांव के प्रधान और वरिष्ठ साहित्यकार मदन हिमाचली को भी इस बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है।

मदन हिमाचली की इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अपनी नियुक्ति पर मदन हिमाचली ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देंगे।