सिरमौर अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल चंबा ग्राउंड में संपन्न, देखें चयनित खिलाड़ियों की पूरी सूची

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चंबा मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल्स का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर से आए करीब 90 युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। चयनित टीम आगामी 12 अप्रैल से ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का गौरव बढ़ाएगी।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया गया। चयनकर्ताओं के रूप में आलोक कटोच, एहसान अहमद, शाहिद, नवनीत चौधरी, अनिल ठाकुर, सतनाम सिंह और विवेक पाल ने अपनी पैनी नजरों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को चुना। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 36 खिलाड़ियों को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र सिंह बब्बी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 25 मार्च से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) लगाया जाएगा। यह शिविर अनुभवी खेल प्रशिक्षक सुरेंद्र ठाकुर की देखरेख में आयोजित होगा, जहाँ खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों और तकनीक से रूबरू करवाया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों की सूची :
हनी चौधरी, कार्तिक कौशिक, लिवान चौहान, अंशुमन भारद्वाज, दिव्यांशु, तनिश, आर्यव्रत, जयवर्धन, विनायक चौहान, संजू, वर्तेश, करणवीर, दीक्षित, अश्वत तेगवान, अंश शर्मा, दक्ष ठाकुर, आर्यन शर्मा, भव्य धीमान, मयंक, देवांश सूर्या, ईशान, हिमांक वर्मा, प्रियांशु जैन, सूर्य प्रताप, उस्मान, अर्णव तोमर, उद्धव ठाकुर, तेजस पंवार, राघव शर्मा, करण धीमान, दीक्षित ठाकुर, तन्मय भारद्वाज, अभिषेक, यश तोमर, ध्रुव चौहान और यज्ञ शर्मा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।