सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन के वरिष्ठ सदस्य संगत सिंह पुंडीर की माता की माता छम्मी देवी का बीती रात सोलन में निधन हो गया। वे 100 वर्ष की थी। सिरमौर जिला की नौहराधार तहसील के भुजौंड़ गांव में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मंच ने उनके निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

यहां जारी बयान में सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप मंमगाईं, महासचिव यशपाल कपूर के अलावा बलदेव चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह, पदम पुंडीर, डॉ. एस.एस. परमार, जोगिंद्र सिंह चौहान, अशोक चौहान, रमेश शर्मा, डॉ. लोकेश मंमगाई, डॉ. रामगोपाल शर्मा, सत्यपाल ठाकुर, संजय चौहान, कविराज चौहान, जयप्रकाश चौहान, राजेंद्र शर्मा, सुभाष अत्रि, उमेश कमल, कमल सिंह कमल, वरूण चौहान, अजय कंवर, नवीन निश्चल शर्मा, महेंद्र गौतम, संजीव अवस्थी, जय ठाकुर, जयचंद शर्मा, एल.आर. दहिया, अजय शर्मा, पीडी भारद्वाज, सुखदर्शन ठाकुर, शमशेर ठाकुर, जोगिंद्र हाब्बी, रमेश मेहता, कुलदीप, हरिंद्र ठाकुर, मनोज पुंडीर, दर्शन सिंह पुंडीर, रोहित वर्मा, एडवोकेट गगन चौहान, बृज मोहन चौहान समेत अन्य सदस्यों ने संगत सिंह पुंडीर की माता के निधन पर शोक जताया।