नाहन : आज जिला सिरमौर मार्शल आर्ट पेंचक सिलात की टीम नाहन से मंडी के लिए रवाना हुई। 6 व 7 सात दिसंबर मंडी के पड्डल ग्राउंड में छठवीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 24 सदस्यीय टीम में 22 खिलाड़ी व एक कोच और एक टीम मैनेजर हैं। ये 22 खिलाड़ी सिरमौर की और से इस प्रतियोगिता में दम खम दिखाएंगे।
बियांका तनेजा, अलीज़ा अंसारी, अलीशा अंसारी, अलीना अंसारी, युवेन कश्यप, क्रियांश नागर्वेदिक, श्रीहान अग्रवाल, नाविका शर्मा, संजोग सिंह, तृषि वर्मा, समरवीर सिंह रोहिला, अथर्व कौशल, देवांशी ठाकुर, साहना, मनन चौहान, मानवी, सूर्यांश पराशर, चिराग़, आरव, केशव और अयांश शर्मा खिलाड़ियों के तौर अपने अपने आयु व भार वर्गों पुरुष व महिला आधार पर उपरोक्त राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। जिला सिरमौर पेंचक सिलात एसोसिएशन के महासचिव जावेद उल्फ़त टीम की अगुवाई कर रहे हैं और मोमिना टीम मैनेजर की भूमिका में हैं।

राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलात एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा हैं। सिरमौर के खिलाड़ी पेंचक सिलात खेल में पिछले कई वर्षों से उम्दा प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मेडल जीतते आ रहे हैं। इस बार भी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खासी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की हैं।
पेंचक सिलात राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त एक मार्शल आर्ट खेल है वर्तमान में बहुत लोकप्रिय है। मंडी में आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों से टीमें भाग लेने के लिए मंडी आ रही हैं।