नाहन : जिला सिरमौर और नाहन शहर के लिए गौरवपूर्ण समाचार सामने आया है। देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘SKOCH Award’ (स्कॉच अवार्ड) के लिए स्थानीय युवा आशीष का नामांकन हुआ है। देशभर से चुने गए 100 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सूची में से आशीष ने अपनी काबिलियत के दम पर टॉप-15 (Top 15) में स्थान बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
स्कॉच अवार्ड की चयन प्रक्रिया अब अगले और निर्णायक चरण में पहुंच गई है, जो पूरी तरह से ऑनलाइन वोटिंग पर आधारित है। आशीष की इस उपलब्धि को अंतिम जीत में बदलने के लिए अब जिलावासियों और प्रदेश की जनता के सहयोग की आवश्यकता है। आशीष को अपना समर्थन देने के लिए आप कल (3 अप्रैल) तक ही वोट कर सकते हैं।

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए आशीष ने कहा, “यह केवल मेरी नहीं, बल्कि आप सभी के सहयोग की जीत है। टॉप-15 में जगह बनाना एक बड़ा पड़ाव है, लेकिन अब अगले राउंड के लिए मुझे आपकी वोटिंग की जरूरत है।” उन्होंने सभी शुभचिंतकों और नाहन के निवासियों से आग्रह किया है कि वे दिए गए लिंक पर जाकर अपना कीमती वोट जरूर दें।
विजेता का चयन जनता के मतों के आधार पर किया जाएगा। आशीष को अपना समर्थन देने के लिए आप कल (3 अप्रैल) तक ही वोट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक लिंक https://exhibition.skoch.in/beacons-of-hope-voting/ पर क्लिक करें। यहाँ खुले फॉर्म में अपना नाम (First & Last Name), ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद Designation में Member लिखें और Organisation Name में HPSCA या DSCA का चयन कर अपने शहर और राज्य का नाम भरें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि List of Project में CHESS IN SCHOOL को ही चुनें। अंत में Terms & Conditions को स्वीकार करने के बाद सुरक्षा के लिए पूछे गए गणित के सरल सवाल (जैसे 50+20) का सही जवाब भरें और SUBMIT बटन पर क्लिक कर अपनी वोटिंग प्रक्रिया पूरी करें। ध्यान रहे, वोटिंग की अंतिम तिथि 3 अप्रैल है, इसलिए देर न करें और अभी अपना समर्थन दर्ज करें।