सिरमौर में पंचायत समितियों के गठन के लिए DC ने नियुक्त किए पीठासीन अधिकारी

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए है।

उपायुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायत समिति नाहन, के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) नाहन, पांवटा साहिब के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) पांवटा सहिब, कमरऊ स्थित तिलोरधार, के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) कफोटा, शिलाई के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) शिलाई, पच्छाद के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) पच्छाद, राजगढ़ के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0)राजगढ़, संगडाह के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना0) संगडाह तथा पंचायत समिति ददाहू के लिए तहसीलदार ददाहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेशों में बताया गया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी इस प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारी को पूर्ण सहयोग करेंगें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।