सिरमौर: 24 घंटे में चोरी की दो बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन: सिरमौर जिला के माजरा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिल बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को भगवानपुर निवासी मोमिन खान ने पुलिस थाना माजरा में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के इस मामले की गहनता से जांच शुरू की।

सिरमौर

मामले की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी और गुप्त सूत्रों से मिले सुरागों के आधार पर सफलता मिली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान ऋतिक निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), सादान निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), और रोहित कुमार निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस थाना माजरा के एएसआई आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य रूप से कांस्टेबल संजेश कुमार, चमन लाल, राहुल और प्रेम शर्मा शामिल रहे। टीम की त्वरित कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को 4 जुलाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed