सीएम ने चार अधिकारियों को किया निलंबित, कईयों के हुए तबादले

चंडीगढ़:  ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिये जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग के दो एक्सईएन और दो उपमण्डल अभियंताओं (एसडीई) को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज निलम्बित किया है। मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मण्डल नम्बर 2, सिरसा में नियुक्त एक्सईएन बिक्रम सिंह को निलम्बित किया है और आदेश दिये हैं कि उसे डीलिंग कर्मचारियों के साथ नियम-7 के तहत चार्जशीट किया जाये। दो उप मण्डल अभियंताओं, जिन्हें निलम्बित किया गया है, में आरपी मक्कड़ और तरूण गर्ग शामिल हैं। गलती के लिये उत्तरदायी डीलिंग कर्मचारियों को भी निलम्बित किया गया है। निर्धारित मानदण्डों के अनुसार कार्य करवाने की बजाय उन्होंने सिरसा शहर में कार्य को 71 भागों में विभाजित कर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निविदाएं आमंत्रित करने में लापरवाही दिखाई और निर्धारित मानदण्डों की उल्लंघना की। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठï कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों के लिये निविदाएं आमंत्रित करने के लिये निर्धारित मानदण्ड अपनाने के लिये सख्त निर्देश जारी किये। श्री हुड्डा ने स्पष्टï किया कि जो अपने कत्र्तव्य में लापरवाही बरतता पाया जायेगा, उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मण्डल-2, सोनीपत के एक्सईएन डी पी मित्तल के निलम्बन के भी आदेश दिये और विभाग को उनके अधिकार क्षेत्र में किये गये कार्य का वर्क ऑडिट करने के निर्देश दिये क्योंकि उनके विरुद्ध बहुत शिकायतें मिली हैं। सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त ने पहले ही विभिन्न कार्यों में प्रयोग की गई सामग्री के नमूने ले लिये हैं। मुख्यालय से तैनात की गई एक टीम कार्यों का निरीक्षण करके एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

श्री हुड्डा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक अधीक्षक अभियंता, पाँच कार्यकारी अभियंताओं और तीन उपमण्डल अभियंताओं के स्थानांतरण को भी स्वीकृति प्रदान की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्कल, जींद के अधीक्षक अभियंता ए के जैन को स्थानांतरित किया गया है क्योंकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सर्कल, सोनीपत के एम एस राठी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मण्डल-3, पलवल के कार्यकारी अभियंता एस के मल्होत्रा को पी एच ई सर्कल, जींद में स्थानांतरित किया गया है और अधीक्षक अभियंता के रूप में स्थानापन्न होंगे। पर्यटन विभाग से वापिस आने पर प्रकाश वीर, कार्यकारी अभियंता को बिक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता के निलम्बन से रिक्त पद पर पी एच ई डिवीजन नम्बर 2, सिरसा में कार्यकारी अभियंता लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पी के गुप्ता, कार्यकारी अभियंता को रिक्त पद पर पी एच ई डिवीजन नम्बर 3, सोनीपत में लगाया गया है। पी एच ई डिवीजन नम्बर 1, सिरसा के कार्यकारी अभियंता टी सी गुप्ता को रिक्त पद पर डी एण्ड डब्ल्यू, हिसार में नियुक्त किया गया है। हरियाणा पर्यटन से वापसी पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे कार्यकारी अभियंता आर बी कौशिक को कार्यकारी अभियंता टी सी गुप्ता के स्थान पर पी एच ई डिवीजन नम्बर 1, सिरसा में लगाया गया। पी एच ई सब डिवीजन नम्बर 4, सिरसा के एस डी ई राज कुमार चारया को आर पी मक्कड़, एस डी ई के निलम्बन से रिक्त पद पर उप मण्डल नम्बर 2, सिरसा में लगाया गया है। पी एच ई सब डिवीजन नम्बर 2, फतेहाबाद में नियुक्त एस डी ई सुरजीत सिंह पूनिया को एस डी ई राज कुमार चारया के स्थान पर सब डिवीजन नम्बर 4, सिरसा में लगाया गया है। पी एच ई सब डिवीजन छछरौली, जिला यमुनानगर के एस डी ई विकास बाल्यान को एस डी ई सुरजीत सिंह पूनिया के स्थान पर पी एच ई सब डिवीजन नम्बर 2, फतेहाबाद में लगाया गया है।