सुजानपुर : आगजनी से लाखों का नुकसान, प्रशासन की पीड़ित परिवार को 10 हज़ार की फौरी राहत

हमीरपुर : सुजानपुर उपमंडल के तहत पंचायत रँगड में एक स्लेटपोश मकान जल जाने से करीब लाखोँ का नुकसान आंका गया है। मौके पर उपमंडल अधिकारी (ना) समेत राजस्व अधिकारियों ने 10 हज़ार की नकद राशि सहायता के रूप में पीड़ित परिवार को दी।

जानकारी के मुताबिक रंगड निवासी आशा देवी के घर में अचानक आग लग गई। स्लेटपोश तीन कमरों का मकान जलकर राख हो गया, जिसमें घरेलू सामान के अलावा अन्य सामान भी था जिसमें लाखोँ की राशि का नुकसान आंका गया है।

उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी वैकटा, तहसीलदार सुरेश शर्मा कानूनगो संतोष ठाकुर पटवारी संजय शर्मा ने मौका देकर राजस्व विभाग ने 10 हज़ार की धनराशि पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दी है।