सुभाष गोयल बने इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष -चौटाला

चंडीगढ़: इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का पुनर्गठन करते हुए हरियाणा के पूर्व शहरी विकास मन्त्री सुभाष गोयल को इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का फिर से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

अजय सिंह चौटाला ने बताया कि हुड्डा सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में व्यापार पूरी तरह से चौपट हो रहा है और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते व्यापारी वर्ग अपने आपको पूरी तरह से असुरक्षित व असहाय मान रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को ज्यादा मजबूत व सक्रिय बनाने और हुड्डा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो की ओर से जल्दी ही व्यापक जन अभियान शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा सके।

इनेलो के प्रधान महासचिव ने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ के नए नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में अमरजीत छाबड़ा कैथल, जयगोपाल शर्मा पेहवा, सतपाल गुप्ता करनाल, पन्ना लाल जैन रोहतक, कृष्ण गुप्ता सोनीपत, जसबीर सिंह यमुनानगर व सुभाष धीमान अम्बाला को प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनेलो के प्रधान महासचिव ने बताया कि चंद्र यश जैन सिरसा, हनुमान गोयल हिसार, रमेश जैन चीका, सुखविंद्र सूरा पानीपत, शिव कुमार गुप्ता पटौदी, राजेश सिंगला करनाल, कस्तूर चंद जैन फिरोजपुर झिरका व गुरदयाल मेहता सिरसा को इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि जुगल किशोर चुघ कुरुक्षेत्र, भगवान तायल पानीपत, राधेश्याम टोहाना, विजय कुमार मघु गोहाना, रमेश माटा हिसार, सोहन लाल बटला पानीपत, रमेश धीमान समालखा, मेघराज गुप्ता पानीपत व सुभाष गुप्ता करनाल को इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हनुमान दास बासिया भिवानी को कोषाध्यक्ष, ईश्वर चंद धनौरीवाला कैथल को प्रचार सचिव और गुलशन विरमानी गोहाना को इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।

अजय सिंह चौटाला ने बताया कि प्रवीन कुमार गुप्ता को अम्बाला, हरबंस लाल सिंगला को पंचकूला, राजिंद्र भुजाल यमुनानगर, मनोज बंसल कैथल, नरेश मित्तल कुरुक्षेत्र, मदन मोहन चौधरी करनाल, अनिल कुमार भाटिया फतेहाबाद, रमेश मेहता सिरसा, राजकुमार आर्य को हिसार, मनफूल सिंह रावलदिया को भिवानी, नरेश अग्रवाल को पानीपत, सतीश कुमार को जींद, विष्णु सूद को फरीदाबाद, रमेश गर्ग को गुडग़ांव, हरीश मलिक को मेवात, सुभाष गर्ग को रेवाड़ी, केदारनाथ गर्ग को महेंद्रगढ़, सतपाल गोयल को सोनीपत, राजीव मल्होत्रा को रोहतक, प्रमोद बंसल को झज्जर व प्रकाश चंद गोयल को पलवल इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ के नए हलका व शहरी अध्यक्षों की नियुक्ति भी जल्दी कर दी जाएगी।