सोलन: जिला के कंडाघाट और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। 12 फरवरी के दिन जरूरी मरम्मत और रखरखाव के चलते चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने जानकारी दी है कि यह पावर कट सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
इस दौरान कंडाघाट, वाकनाघाट, चायल, जेपी यूनिवर्सिटी और मिलिट्री स्कूल जैसे प्रमुख स्थानों पर बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा दोलग, परोंथा, डेढ़घराट, शनेच, टिक्कर, मही, सिरीनगर, हाथों, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, भारा, आंजी ब्राहमणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरो, जीत नगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहाणी, बिनू, डुबलू, टिक्कर और नगाली जैसे गांवों और आसपास के इलाकों में भी बत्ती गुल रहेगी।
हालांकि, विद्युत बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर मौसम खराब हुआ या कोई और तकनीकी दिक्कत आई, तो इस शेड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है। विभाग ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत का काम समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।