सोलन: शहर के गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण की मुख्य अतिथि मेजर तरुणा, प्रशासनिक अधिकारी, 1 एच.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. सोलन रहीं। मेजर तरुणा एक अनुशासित सैन्य अधिकारी के साथ-साथ एक प्रेरक वक्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय नेतृत्व का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र होता है और विद्यार्थियों को अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्मठता से करना चाहिए। विद्यालय के चेयरपर्सन दिनेश गर्ग एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की अवधारणा को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय और अभिभावकों के बीच सशक्त संवाद व सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यार्थी परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित छात्र नेताओं ने कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल प्रधान छात्र के तौर पर हार्दिक श्रीवास्तव, स्कूल प्रधान छात्रा के तौर पर अन्विषा, उप प्रधान छात्र हरजस सिंह, उप प्रधान छात्रा दिव्यांशी शर्मा, हॉस्टल प्रधान छात्र अर्णव नेगी, हॉस्टल प्रधान छात्रा ऋतु कुमारी, प्रधानाचार्या की सलाहकार (छात्रा) अनन्या, प्रधानाचार्या के सलाहकार (छात्र) आदर्श शर्मा, अनुशासन प्रमुख (छात्रा) रवलीन कौर, उप अनुशासन प्रमुख (छात्र) प्रिंस, खेल कप्तान (छात्र) जतिन, खेल कप्तान (छात्रा) सिमरन, सोशल मीडिया प्रिफेक्ट (छात्रा) शैरिंग, सांस्कृतिक प्रिफेक्ट (छात्रा) संस्कृति, सांस्कृतिक प्रिफेक्ट (छात्रा) अर्चिता, आतिथ्य प्रिफेक्ट (छात्र) अर्णव राजा, आतिथ्य प्रिफेक्ट (छात्रा) निधि, पी.ए. सिस्टम प्रिफेक्ट (छात्र) अभिनव नेगी, गृह प्रमुख – ऋग्वेद – वंशिका बच्चल, गृह प्रमुख – यजुर्वेद – अपूर्वा भंडारी, हाउस कैप्टन – अथर्ववेद – निवंशिका, हाउस कैप्टन– सामवेद – प्रांजलि, डिप्टी हाउस कैप्टन – ऋग्वेद – वान्या रोंगटा, डिप्टी हाउस कैप्टन– यजुर्वेद – अर्पित पुण्डीर , डिप्टी हाउस कैप्टन – अथर्ववेद – भव्य अवस्थी, डिप्टी हाउस कैप्टन – सामवेद – दक्षिका ठाकुर, जूनियर विंग प्रधान छात्र- स्वरांश बंसल, जूनियर स्कूल प्रधान छात्रा – सताक्षी शर्मा, हाउस कैप्टन– ऋग्वेद – काव्या मेहत्ता, हाउस कैप्टन– यजुर्वेद – फ्रेया जोशी, हाउस कैप्टन– अथर्ववेद – विहाना, हाउस कैप्टन–सामवेद – पारूल ठाकुर ने शपत ग्रहण की।