सोलन के पार्षद व समाजसेवी कुलभूषण गुप्ता के निधन पर जाताया शोक

सोलन: सोलन शहर के जाने माने समाजसेवी एवं भूषण ज्वैलर्स के संस्थापक और नगर निगम सोलन के पार्षद कुलभूषण गुप्ता का शुक्रवार को हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय इकाई और सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

समाजसेवी कुलभूषण गुप्ता

चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बीएम नंटा, नारायण सिंह चौहान, रमेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बलदेव चौहान, पदम पुंडीर, डॉ. एस.एल. वर्मा, डॉ. रामगोपाल शर्मा, नरेंद्र चौहान, संतोष शर्मा, अजय शर्मा, संजय चौहान, देवेंद्र शर्मा , सुभाष अत्रि समेत सभी  सदस्यों ने उनके देहावसान पर शोक जताया। बी.एम. नंटा ने कहा कि समाजसेवी कुलभूषण गुप्ता चूड़ेश्वर सेवा समिति के साथ पिछले दो दशक से भी अधिक समय तक जुड़े रहे। प्रतिवर्ष समिति के लिए उनके द्वारा छपवाए जाने वाले कैलेंडर का पूरे क्षेत्र की जनता को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। उनके इस निस्वार्थ सहयोग एवं योगदान को समिति हमेशा याद रखेगी।

सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप मंमगाई, महासचिव यशपाल कपूर, सत्यपाल ठाकुर, डॉ. डी.पी. शर्मा, गगन चौहान, जोगिंद्र चौहान, अशोक चौहान, यशपाल शर्मा, वीरेंद्र कंवर, अजय कंवर, राजेंद्र शर्मा, एस.पी. शर्मा, शमशेर ठाकुर, जोगिंद्र हाब्बी, डॉ. एस. एस. परमार, डॉ. लोकेश मंमगाई, महेंद्र गौतम, दर्शन सिंह पुंडीर, हरिंद्र सिंह, वरूण चौहान, गोपाल शर्मा, एस.आर. वर्मा, मनोज पुंडीर, मोहन लाल, नवीन निश्चल शर्मा, टी.आर. राणा, विपुल कश्यप, उमेश कमल, योगराज, सुखदर्शन ठाकुर, संजीव अवस्थी, जय ठाकुर, जयचंद शर्मा, कमल शर्मा, एल. आर. दहिया, रामदयाल चौहान, जयप्रकाश चौहान, रमेश मेहता, अनुप शर्मा समेत सभी सदस्यों ने समाजसेवी कुलभूषण गुप्ता के निधन पर शोक जाताया और कामना की कि उनके पूरे परिवार को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।