सोलन: कंडाघाट के मनीष ने आकाशवाणी शिमला के ऑडिशन में बी ग्रेड प्राप्त किया है। मनीष पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार सोलन जिला के कंडाघाट में बिशा गांव के निवासी हैं। महज 24 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धी पाने वाले वह अपने क्षेत्र के पहले युवा हैं।

मनीष ने बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को आकाशवाणी शिमला में ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्हें बी ग्रेड मिला है। मनीष ने क्लासिकल गिटार में यह ग्रेड हासिल किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2017-18 में जब गिटार बजाने की शुरुआत की, तो सनी नेगी ने उन्हें गिटार की शिक्षा दी। उसके बाद वर्ष 2021 से वह मृदुल तोमर से गिटार सीख रहे हैं | इसके अलावा वह झनकार बैंड में भी संजू झंकार के साथ ऑर्केस्ट्रा में कार्य कर रहे हैं।
मनीष वर्ष 2021 से विनोद चन्ना और कौशल्या चन्ना से विशारद और शास्त्रीय गायन सीख रहे हैं। मनीष ने बताया कि उन्हें उनके गुरु गुंजन चन्ना से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मनीष ने अपने माता पिता व सभी गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने उन्हे संगीत की शिक्षा दी और यहाँ तक पहुँचने में भरपूर सहयोग किया।