सोलन: गवर्नमेंट कॉलेज सोलन के इको क्लब, रोवर्स और रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

अभियान का उद्देश्य छात्रों को स्थानीय जैव विविधता और औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। साथ ही उन्हें इन पौधों के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व को बताया गया और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया गया।
इस अभियान का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मनीषा कोहली के द्वारा किया गया और उन्होंने इको क्लब की संयोजक प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉक्टर प्रेम प्रकाश नेगी, डॉक्टर नेकराम कश्यप, डॉक्टर आरती नेगी और डॉक्टर तन्वी कपूर के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों को अपना योगदान देने व सामान्य जन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर चेतना उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।