सोलन जिला के स्कूलों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Photo of author

By Hills Post

सोलन: प्लास्टिक प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों के बढऩे के साथ ही, दुनिया का पर्यावरण कठिन दौर से गुजर रहा है। धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है और शहरीकरण की वजह से जंगल कटते जा रहे हैं। हमें सजग नागरिक होने के नाते आने वाले इस भयावह खतरे के प्रति सचेत होना जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर सोलन जिला के स्कूलों में वीरवार को  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

स्कूली बच्चों ने रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की आमजन से अपील की। इसी कड़ी में सोलन जिला के सीनियर सेकंडरी स्कूल कोठी देवरा, सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज आंजी,सीनियर सेकंडरी स्कूल शमरोड़, जीनियस ग्लोबल स्कूल समेत सभी स्कूली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  

कोठी देवरा स्कूल ने  की जलाश्यों की सफाई
राजकीय आदर्श सीसे  स्कूल कोठी देवरा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। स्कूल के प्रिंसिपल शिव प्रभाकर के नेतृत्व में छात्रों शिक्षको और अभिभावकों ने रैली निकाली और दो सडक़ किनारे स्थित जलाशयों की सफाई की सफाई की इस अभियान के दौरान 9 किलोग्राम एकल प्रयोग प्लास्टिक  एकत्र किया गया, जिसे स्थानीय पंचायत को सौंपा गया।

इसके अलावा स्कूल प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता  करवाई गई जिसमें सामवेद सदन की छात्रा विदुषी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर ऋग्वेद सदन की छात्रा समृद्धि एवं तृतीय स्थान पर अथर्ववेद की छात्रा रिद्धिमा रही।  इस दौरान स्थानीय निवासी गुलाब सिंह ने  बच्चों को केले वितरित किएगए और   राम कृष्ण शास्त्री (सेवा निवृत )द्वारा कल्याण पर्यावरण अंक पुस्तक को विद्यालय को भेंट स्वरुप प्रदान की।

भोज आंजी स्कूल में निकाली रैली
सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज आंजी में  प्रिंसिपल ललित शर्मा  की अगुवाई में  पर्यावरण दिवस मनाया। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली के माध्यम  से भी अपील है कि आज के दिन से संकल्प लें कि अपने स्कूल में अपने घर पर अपने मोहल्ले में एक पौधा जरुर लगाएंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जमा एक की वंशिका पहले,  जमा एक की दिव्या दूसरे और सातंवी कक्षा वंशिका तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार नारा लेखन प्रतियोगिता में छवि पहले, विनीत दूसरे और खूमा तीसरे स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में टूलिप हाउस पहले, जैसमिन दूसरे और झिन्ना हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

ग्रीन इको क्लब शमरोड़ ने मनाया पर्यावरण दिवस
 सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल शमरोड़  ग्रीन इको क्लब और बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (बीएसआई) के संयुक्त तत्वावधान में  पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल पूनम कालटा ने बताया कि इस मौके पर नौणी में जागरूकता रैली निकाली गई।

स्कूली बच्चों ने नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी के लिए जागरूक किया गया। इको क्लब प्रभारी दीपिका  इस मौके पर कार्ड मेकिंग, पेटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर बीएसआई सोलन के प्रभारी डॉ. अमरीश व वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप डोगरा समेत अन्य मौजूद रहे।

जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
सोलन शहर के जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। यह रैली स्कूल से शुरू होकर बाईपास बस स्टॉप तक निकाली गई है। इसमें बढ़-चढक़र स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण बचाने के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सन्देश जिसमें खुले में कूड़ा न फेंके, डस्टबिन का प्रयोग करें, पेड़ मत काटो, अधिक से अधिक पेड़ लगाओ, सेव अर्थ सेव एनवायरनमेंट, प्लास्टिक का प्रयोग न करो जैसे स्लोगन से लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया।

स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चे बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि वीरवार को बच्चों ने एक रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।