सोलन में कर्नल डॉ. संजय शांडिल की कार्यशैली से प्रभावित होकर 19 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: शहर में आयोजित एक विशेष ‘नारी सशक्तिकरण’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न वार्डों के 19 युवाओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्नल डॉ. संजय शांडिल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सोलन शहर के विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं ने जहां नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए, वहीं कर्नल संजय शांडिल की कार्यप्रणाली और दूरदर्शी सोच से प्रभावित होकर 19 युवा साथियों ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। कर्नल शांडिल ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में उनका विधिवत स्वागत किया। इन सभी युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस का दामन थामने वाले प्रमुख चेहरों में सुमी ठाकुर की सुपुत्री पूजा, दर्पण अरोड़ा के सुपुत्र तुषार अरोड़ा, मनोज कुमार की सुपुत्री प्रीति, रामा नंद की सुपुत्री मनीषा चौहान, मुकेश कुमार की सुपुत्री कामिनी और नितिन कुमार की सुपुत्री देवेंद्रा देवी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त श्रद्धा ठाकुर (सुपुत्री विजय सिंह ठाकुर), वर्षा शर्मा (सुपुत्री अनूप शर्मा), रीना साहनी (सुपुत्री भूपेंद्र सिंह), गौरव कपूर (सुपुत्र योगराज कपूर), शालिनी सहदेव (सुपुत्री विकास सहदेव), निक्किता सोनी (सुपुत्री दिवेंद्र कुमार), अंजना (सुपुत्री रामानंद), ज्योति शर्मा (सुपुत्री निखिल पुरी), विजय ठाकुर (सुपुत्र सूरत राम), महक जायसवाल व अंकिता जसवाल (सुपुत्रियां रणवीर सिंह) तथा विजय कश्यप के सुपुत्र तरुण और चमन कश्यप ने भी कांग्रेस पार्टी में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने कहा कि युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र और पार्टी को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही युवाओं को आगे बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन युवा साथियों के जुड़ने से सोलन में कांग्रेस का संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर स्थानीय वार्डों की कई महिला नेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।