सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान

Photo of author

By Hills Post

सोलन: पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंर्तगत ज़िला सोलन में आज अंतिम चरण के निर्वाचन में कुल 83.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज सोलन ज़िला की कुल 82 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 107652 मतदाताओं में से 90272 मतदाताओं ने आज मतदान किया। कुल 54837 पुरुष मतदाताओं में से 45587 तथा कुल 52815 महिला मतदाताओं में से 44685 ने मतदान किया।

सोलन ज़िला में कुल मत प्रतिशत 83.85 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.13 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.77 रहा। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 15173 मतदाताओं में से 12810 ने मतदान किया। कुल 7618 पुरुष मतदाताओं में से 6507 तथा कुल 7555 महिला मतदाताओं में से 6303 ने मतदान किया। विकास खण्ड सोलन में कुल मत प्रतिशत 84.43 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 85.41 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.47 रहा।

विकास खण्ड कण्डाघाट की 08 ग्राम पंचायतों में कुल 7373 मतदाताओं में से 6219 ने मतदान किया। कुल 3809 पुरुष मतदाताओं में से 3199 तथा कुल 3564 महिला मतदाताओं में से 3020 ने मतदान किया। विकास खण्ड कण्डाघाट में कुल मत प्रतिशत 84.35 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.99 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 84.74 रहा।

विकास खण्ड धर्मपुर की 08 ग्राम पंचायतों में कुल 10749 मतदाताओं में से 9017 ने मतदान किया। कुल 5488 पुरुष मतदाताओं में से 4601 तथा कुल 5261 महिला मतदाताओं में से 4416 ने मतदान किया। विकास खण्ड धर्मपुर में कुल मत प्रतिशत 83.89 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.83 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.93 रहा। विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 24114 मतदाताओं में से 18944 ने मतदान किया। कुल 12162 पुरुष मतदाताओं में से 9366 तथा कुल 11952 महिला मतदाताओं में से 9578 ने मतदान किया। विकास खण्ड कुनिहार में कुल मत प्रतिशत 78.56 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 77.01 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.14 रहा।

विकास खण्ड पट्टा की 08 ग्राम पंचायतों में कुल 11470 मतदाताओं में से 9553 ने मतदान किया। कुल 5912 पुरुष मतदाताओं में से 4929 तथा कुल 5558 महिला मतदाताओं में से 4624 ने मतदान किया। विकास खण्ड पट्टा में कुल मत प्रतिशत 83.29 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.37 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.2 रहा।

विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 38773 मतदाताओं में से 33729 ने मतदान किया। कुल 19848 पुरुष मतदाताओं में से 16985 तथा कुल 18925 महिला मतदाताओं में से 16744 ने मतदान किया। विकास खण्ड नालागढ़ में कुल मत प्रतिशत 86.99 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 85.57 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 88.47 रहा।  

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।