सोलन: भाजपा सोलन शहरी मंडल की शनिवार को विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की और इस बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल मुख्य वक्ता के तौर पर रहे। इसके बाद दो शोक प्रस्ताव पारित किए गए, अहमदाबाद में हुई हवाई दुर्घटना में मारे गए यात्री और अन्य व्यक्ति वा पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ता गुलशन की माता राज रानी की मृत्यु पर शोक जताया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ राजीव सैजल ने कहा कि सभा आज भारत की छवि पीछे 11 वर्ष में विश्व पटल के अग्रणी पंक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था जो 2014 पूर्व 10 पायदान पर थी हाल ही में भारत ने अब जापान को पीछे छोड़ कर चौथे पायदान पर अपना स्थान बनाया, जो विश्व अनुमान कर रहा है भारत 2027 में तीसरे स्थान पर होगा।
शैलेंद्र गुप्ता ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के साथ साथ नो टू ड्रग्स अभियान को लेकरं जागरूकता पर कार्य करेंगी, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को बूथ स्तर पर आयोजित करेंगी। 25 जून को आपात काल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस काले अध्याय को युवाओं में जागृति अभियान चलाएगी।
इस सभा में पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ.राजेश कश्यप ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा चलाए गए विधान सभा में आवास योजना से गरीब वर्ग को आश्रय प्रदान किए और विभिन्न योजना पर और विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपस्थित रहे विवेक जी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा की मोदी सरकार का मूल मंत्र आज भारत वासियों के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका प्रयास सबके लिए वरदान सिद्ध हुआ।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में महामंत्री संजय मालिक, धमेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष कर्मचंद, दिनेश शुक्ला, अनिल, शांता, सचिव सुषमा, रचित साहनी, कृष्णा ठाकुर, राजू कुंद्रा , कमल, गौरव, कार्यालय प्रमुख जगदीश, लविका, पार्षद मीरा नंद, सुषमा शर्मा, रजनी, अमर दीप पंजा, सीमा, प्रियंका अग्रवाल, संजीव मोहन, राकेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा विशाखा, मुकेश शर्मा, पूजा, सुंदर सिंह ठाकुर, प्रेम मट्टू , डॉ. एम पी सिंगल, प्रिय कंपोज, अजय धीमान, अजीत ठाकुर , मुन्नीलाल परिहार, योगेंद्र शर्मा, मधु कौशिक, संजय वर्मा मौजूद रहे।