सोलन: हिमाचल नर-हरि सेवा समिति सोलन के तत्वावधान में 14वें श्रीमद्भागवत का आयोजन दुर्गा भवन मुरारी मार्किट में किया जा रहा है। समिति के प्रधान ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल से 17 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत भक्तिज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ होगा।

कलश यात्रा मुरारी मार्किट से शुरू होकर गंज बाजार, श्री दुर्गा माता मंदिर, शूलिनी मंदिर, नरसिंह मंदिर, अप्पर बाजार होती हुई वापिस मुरारी मार्किट पहुंचेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत प्रवक्ता आचार्य कमलकांत शर्मा श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं चार बजे कथा होगी। इसके बाद प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धंसती जा रही है । ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वह इस तरह के आयोजन में भाग लें । उन्होंने शहर के प्रबुद्ध लोगों से भी आग्रह किया कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लें।
इस मौके पर हिमाचल नर-हरि सेवा समिति सोलन के वरिष्ठ सदस्य कमल पाल सूद, राकेश कुमार, आरएस ठाकुर, मुकेश गोयल, भूषण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।