सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर के निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। न्यायाधीश ठाकुर राजगढ़ उपमंडल के बखोग गांव के रहने वाले थे। वह पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से रिटायर होने के बाद वह सोलन में रहते थे।
यहां जारी बयान में मंच के प्रधान प्रदीप मंमगाई, कंवर वीरेंद्र सिंह, यशपाल कपूर, सुभाष अत्रि, जोगेंद्र चौहान राजेंद्र गुरूंग, राजेंद्र सिंह, नवीन निश्चल शर्मा, अमरीश शर्मा, कंवर वीरेंद्र सिंह, शिव प्रसाद ,यशपाल कपूर, एडवोकेट गगन चौहान, मियां प्रेम सिंह, बलदेव चौहान, डॉ.एसएस परमार, महेंद्र गौतम, राजेंद्र शर्मा व अजय कंवर, एलआर दहिया व वरूण चौहान, डॉ. डीपी शर्मा, अशोक चौहान, नरेंद्र चौहान, यशपाल शर्मा, नारायण सिंह चौहान, रमेश शर्मा, डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. लोकेश ममगाईं, डॉ. रामगोपाल शर्मा, पदम पुंडीर, केआर कश्यप, विपुल कश्यप, बाबू राम शर्मा, टीआर राणा, दर्शन सिंह पुंडीर, पीडी भारद्वाज, सुखदर्शन ठाकुर, कविराज चौहान, जय ठाकुर, जयचंद शर्मा, सत्यपाल ठाकुर, रामदयाल चौहान, एडवोकेट प्रदीप कंवर ,अरूण भारद्वाज, पंकज कश्यप, उमेश कमल, कुलदीप सूर्या, रमेश मेहता, विनय भगनाल, कमल सिंह कमल, संदीप शर्मा, जय प्रकाश चौहान, बृजमोहन चौहान, सदस्य मनोज पुंडीर, हरिंद्र सिंह ठाकुर, शमशेर ठाकुर, ध्यान सिंह चौहान व कमल चौहान, कमल शर्मा समेत सभी सदस्यों ने पूर्व न्यायाधीश के निधन पर शोक प्रकट किया है और इसे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।