शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, पंचायत चैकीदारों, आई.पी.एच. वर्करों को, PWD वर्कर्ज को इकट्ठा करके उनको डराने धमकाने का काम चल रहा है इससे स्पष्ट होता है, कि मुख्यमंत्री देहरा में चुनाव हारने वाले हैं।
![](https://hillspost.com/wp-content/uploads/2024/07/bindal.jpg)
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नालागढ़ व हमीरपुर में जिस तरह से पुलिस राज चल रहा है इस बात की ओर संकेत करता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हार रही है। उन्होनें कहा कि देहरा की जनता भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को अपना पूरा समर्थन, अपना आशीर्वाद दे रही है और जनता ने मन बना लिया है कि हमें ऐसा विधायक चाहिए जो हमारे बीच का हो, हमारे लिए उपलब्ध हो जिसको हम अपने इलाके में, अपने गांव में, अपने शहर में सम्पर्क कर सके। हमें ऐसा विधायक चाहिए जो लगातार हमारे लिए उपलब्ध हो। हमें ऐसा विधायक नहीं चाहिए जिसे ढूंढने में दिक्कत का सामना करना पड़े, ऐसा विधायक नहीं चाहिए जो एस.डी.एम. दफ्तर, बी.डी.ओ. के दफ्तर, पीएचसी, सरकारी संस्थानों को बंद करवाने पर तुला हो, विकास कार्यों को बाधित करने में तुला हो।