शिमला : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) द्वारा 20 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित होने वाली सीनियर महिला इंटर ज़ोनल डेज़ ट्रॉफी के लिए नॉर्थ ज़ोन टीम का चयन कर लिया गया है।
इस संबंध में सीनियर वुमन नॉर्थ ज़ोन चयन समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें Himachal Pradesh Cricket Association (HPCA) की दो खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ ज़ोन टीम के लिए किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में सुषमा वर्मा (जिला शिमला) और सुष्मिता कुमारी (जिला किन्नौर) शामिल हैं। वहीं शिवानी सिंह (जिला मंडी) को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
टूर्नामेंट के मुकाबले 20 मार्च से 3 अप्रैल तक Puducherry में खेले जाएंगे। नॉर्थ ज़ोन टीम का पहला मुकाबला 20 से 22 मार्च के बीच नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के खिलाफ होगा। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 26 से 28 मार्च और फाइनल 1 से 3 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा HPCA की सोनाली ठाकुर को भी इस टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ ज़ोन टीम की मस्यूज़ (Masseuse) नियुक्त किया गया है। HPCA के सचिव मनुज शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों और टीम से जुड़े सदस्यों को बधाई देते हुए टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।