शिमला : हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर, मंडी निवासी सावन बरवाल ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 5,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
सावन बरवाल ने इससे पहले कल 10,000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अब 5,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने फिर से प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेशवासियों को गर्व है।

सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के खेल प्रेमियों, प्रशासन और आम जनता ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्हें विभिन्न संगठनों और खेल संघों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं।
सावन बरवाल की मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनकी इस सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।