हिमाचल: पिता से मिलने आ रहे फौजी का सड़क हादसे में निधन, डिप्टी CM ने जताया शोक

Photo of author

By पंकज जयसवाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) मुकेश अग्निहोत्री ने आज भारतीय सेना में तैनात वीर जवान हरविंदर सिंह के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वीर जवान हरविंदर सिंह हरोली विधानसभा क्षेत्र के बालीवाल गांव के रहने वाले थे।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की और स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अग्निहोत्री ने बताया कि जवान हरविंदर सिंह अपने पिता, गुरदेव सिंह जी, से मिलने घर आ रहे थे, जो बीते दिनों एक हादसे में घायल हो गए थे। घर आते समय ही हरविंदर सिंह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और उनका असामयिक निधन हो गया।

उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।” उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।