शिमला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) ने आगामी BCCI महिला U-19 T20 एलीट टूर्नामेंट 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट नागपुर में आयोजित किया जाएगा। टीम की कप्तानी धन्या लक्ष्मी (कांगड़ा) करेंगी।
टीम में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 15 युवा खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें हमीरपुर की वंशिका शर्मा, कांगड़ा की आहाना शर्मा, पल्लवी ठाकुर, वैश्नवी और वंशिका, किन्नौर की अंशिका सिंह सानी, कुल्लू की अर्चना ठाकुर और कुंजम गिरी, शिमला की भूमिका नालवा और उर्वी शर्मा, सोलन की कनू प्रिया और ऊना की अंशिता संदल, आर्या अग्निहोत्री और वैभवी अग्निहोत्री शामिल हैं।

टीम के सपोर्ट स्टाफ में तिलक राज (कोच), सुनील कुमार (सहायक कोच), रिभा शर्मा गुप्ता (फिजियो), प्रीति रानी (ट्रेनर), संदीप भास्कर (वीडियो एनालिस्ट) और विजय कुमार शर्मा (मैनेजर) शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश की महिला टीम के लीग मैचों की शुरुआत 26 अक्टूबर को त्रिपुरा से, 27 अक्टूबर को बंगाल से, 29 अक्टूबर को असम से, 31 अक्टूबर को मुंबई से और 2 नवंबर को कर्नाटक से मुकाबला होगा। सभी मैच नागपुर में खेले जाएंगे।
HPCA के सचिव अवनीश परमार ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएं दी और कहा कि टीम राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का नाम गर्व के साथ रोशन करेगी।