हिमाचल प्रदेश महिला सीनियर टीम BCCI T-20 एलीट टूर्नामेंट के लिए घोषित

Photo of author

By पंकज जयसवाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (HPCA) ने महिला सीनियर टीम के खिलाड़ियों का चयन किया है, जो BCCI महिला सीनियर (T-20) एलीट टूर्नामेंट 2025-26 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम में विभिन्न जिलों से 16 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सुषमा वर्मा (शिमला) कप्तान के रूप में चुनी गई हैं। अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में नैंसी शर्मा (चम्बा), ज्योति ठाकुर और प्रीति देवी (कांगड़ा), सुष्मिता कुमारी (किन्नौर), मोनिका और यमुना देवी (कुल्लू), निना चौधरी, निकिता, शिवानी और सोनल (मंडी), देवांशी वर्मा, मनीषा, निकिता चौहान, प्राची चौहान और वासुवी फिश्टा (शिमला) शामिल हैं।

टीम के सपोर्ट स्टाफ में योगिंदर पुरी (कोच), प्रेम सिंह (सहायक कोच), शिवानी शर्मा (फील्डिंग कोच), मनीषा (फिजियो), वीणा देवी (ट्रेनर), अशुतोष पांडे (वीडियो एनालिस्ट), सोनाली ठाकुर (मसाजिस्ट) और शिव कपूर (मैनेजर) शामिल हैं।

HPCA की महिला टीम के लीग मैचों का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। पहला मैच हिमाचल प्रदेश बनाम कर्नाटक 8 अक्टूबर 2025 को ग्वालियर में होगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश बनाम ओडिशा 9 अक्टूबर, हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश 11 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश बनाम त्रिपुरा 13 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश बनाम हैदराबाद 15 अक्टूबर, आंध्र प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश 17 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश 19 अक्टूबर 2025 को ग्वालियर में खेला जाएगा।

HPCA सचिव अवनीश परमार ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को शुभकामनाएँ दी हैं और हिमाचल प्रदेश की महिला टीम से उम्मीद जताई है कि वे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।