शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 28 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) की घोषणा की है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (Notification No. GAD-A (F)10-8/2025) के अनुसार, यह अवकाश राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में लागू रहेगा।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के अनुमोदन और मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद जारी इस आदेश से राज्य के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को त्योहार मनाने की सुविधा मिलेगी। अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत अवकाश नहीं मानी जाएगी।