हिमाचल BJYM का विस्तार: भावन शर्मा को मिली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की बड़ी जिम्मेदारी

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसमें नाहन के युवा नेता भावन शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (State Executive Member) नियुक्त किया गया है।

जारी की गई सूची के अनुसार, संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न ऊर्जावान युवाओं को महत्वपूर्ण पदों पर आसीन किया गया है। भवन शर्मा को उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

इस सूची में सचिव, प्रवक्ता, मीडिया सह-प्रभारी और सोशल मीडिया सह-प्रभारी जैसे पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं, जो आगामी समय में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की युवा शाखा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

भावन शर्मा की इस नियुक्ति पर नाहन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि भवन शर्मा जैसे जमीन से जुड़े युवाओं के कार्यकारिणी में आने से हिमाचल प्रदेश के युवाओं की आवाज और बुलंद होगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए भावन शर्मा ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य राज्य के युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना होगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।