हिसार के नेहरू पुस्तकालय में 28 से लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

हिसार: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के नेहरू पुस्तकालय में 28 से 30 अक्तूबर तक विशाल पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एस. खोखर 28 अक्तूबर को दोपहर बाद 3:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कृषि से संबंधित सभी पहलुओं जैसे मौलिक विज्ञान, पशुचिकित्सा, पशुपालन, कृषि व्यवसाय प्रबंधन एवं कृषि और गृहविज्ञान से जुड़ा नवीनतम साहित्य प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में दिल्ली व अन्य सुदूर शहरों से आए 10 जाने-माने प्रकाशक अपना साहित्य प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त विषयों से जुड़े शैक्षणिक साहित्य के अलावा कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, जनरल नॉलेज जैसे विषयों पर भी हज़ारों पुस्तकें व जर्नल उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर सभी शिक्षाविदों, पुस्तक प्रेमियों विशेषकर छात्रों से प्रदर्शनी में भाग लेने का आग्रह किया गया है।