होटल मैनेजमेंट में LR इंस्टीट्यूट के ऋषव शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान

Photo of author

By Hills Post

सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। घोषित परीक्षा परिणामों में संस्थान के छात्रों ने उच्च CGPA प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और कड़ी मेहनत का लोहा मनवाया है।

परीक्षा परिणामों में ऋषव शर्मा ने 8.04 CGPA के साथ संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत पेश किया है। सूरज कुमार ने (7.71 CGPA) के साथ द्वितीय स्थान तथा कार्तिकेय शर्मा और अक्षिता ने (7.67 CGPA) तृतीय स्थान पाया है। जबकि रवि शर्मा ने (7.42 CGPA), पारस वर्मा ने (7.25 CGPA) और हरीश कुमार ने (7.13 CGPA) के साथ अपनी जगह पक्की की।

विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री (Hospitality Industry) में नए आयाम स्थापित करेंगे।

अकादमिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा ने मेधावियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि विद्यार्थी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में और भी ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुरेश चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। हमें अपनी टीम और विद्यार्थियों पर गर्व है।

संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता से पूरे परिसर में खुशी का माहौल है और जूनियर छात्रों में भी अपनी पढ़ाई के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।