16 सितम्बर को ओम प्रकाश चौटाला सिरसा में लेंगे इनेलो की बैठक

Photo of author

By रविंद्र सिंह

सिरसा :  इनेलो सुप्रीमो चौ ओमप्रकाश चौटाला सिरसा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। यह जानकारी देते हुए इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन ने बताया इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओ३म प्रकाश चौटाला 16 सितम्बर वीरवार को सायं 3 बजे जिला सिरसा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि यह बैठक इनेलो जिला पार्टी कार्यालय चौ. देवीलाल सदन, सिरसा में आयोजित की जाएगी। श्री जैन ने कहा कि बैठक में श्री चौटाला कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी रणनीति के बारें में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो आगामी 23 सितम्बर को महेंद्रगढ़ में होने वाले शहीदी दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इनेलो नेता ने बताया कि श्री चौटाला हरियाणा  के वर्तमान राजनीतिक के माहौल के बारें में भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।