HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»20 अक्तूबर को पानीपत में होगा वाल्मीकि समाज का महाकुम्भ – जयवीर बाल्मीकि
    हिमाचल

    20 अक्तूबर को पानीपत में होगा वाल्मीकि समाज का महाकुम्भ – जयवीर बाल्मीकि

    Hills PostBy Hills PostOctober 4, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूंडरी: हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव जयवीर बाल्मीकि ने कहा है कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस महापर्व पर आगामी 20 अक्तूबर को पानीपत में वाल्मीकि समाज का महाकुम्भ होगा। मुख्य संसदीय सचिव खण्ड के गांव रसीना की बाल्मीकि चौपाल में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस महापर्व के लिए समाज के लोगों को न्यौता देने आए थे। उन्होंने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पानीपत में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महापर्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे, जो वाल्मीकि समुदाय की समस्याओं का भी निवारण करेंगे।

    उन्होंने बताया कि इस समाज को और अधिक सशक्त बनाने के दृष्टिगत गठित की गई भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समिति जिसके वह स्वयं अध्यक्ष हैं तथा इसमें शामिल 51 सदस्य इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। हर जिला से इस समिति में सदस्य शामिल किए गए हैं और जिला स्तर पर भी 11 सदस्य समिति गठित की गई है, जो इस आयोजन को लेकर अपने-अपने जिले में प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ समाज के लोगों को एक जुटता का परिचय देने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में समाज के पंच-सरपंच और नगर पार्षद तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना था कि इस आयोजन से इस समुदाय को एकता की ताकत देने के साथ-साथ इनके विकास का रास्ता भी और अधिक खुलेगा।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री मीना मंडल ने भी समाज के लोगों का आह़वान किया कि वे समुदाय को एक सूत्र में बांधने के लिए पानीपत के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सुलतान जडौला के छोटे भाई रामचन्द्र जडौला ने उनका प्रतिनिधित्व किया। गांव के सरपंच ने स्वागत किया और समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में मुख्य संसदीय सचिव को पगड़ी पहनाएं और स्मृति भी प्रदान किए। इस अवसर पर सरपंच सतपाल, रामपाल, प्रवीण, महिन्द्र, सतबीर, मेवा, देशराज, ईश्वर, पूर्व सरपंच इस्सर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    By संवाददाताMay 18, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में 23 मई के दिन प्रातः 10…

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.