Hills Post

नौणी विश्वविद्यालय में वन महोत्सव के दौरान रौपे 260 पौधे

सोलन: डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वानिकी महाविद्यालय के अंतर्गत पर्यावरण विज्ञान और वन उत्पाद विभाग ने विश्वविद्यालय के फार्म पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। दोनों विभागों के संकाय और छात्रों ने कई महत्वपूर्ण औषधीय और सुगंधित पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण अभियान के दौरान चंदन, परिजात, काफल, मोरिंगा और लेमन ग्रास के 260 पौधे लगाए गए।

Van Mahotsav Nauni

इस वर्ष विश्वविद्यालय का एक महीने तक चलने वाला वन महोत्सव अभियान 6 जुलाई को आरंभ  हुआ। क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशनों और कृषि विज्ञान केंद्रों सहित विभिन्न विभागों ने पहले ही वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग  4,000 पौधे लगाए गए हैं। खाली कृषि भूमि पर देशी वृक्ष प्रजातियों, सजावटी और औषधीय पौधों और फलों के पेड़ लगाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के खेतों से खरपतवार हटाने के लिए पार्थेनियम उन्मूलन अभियान भी चलाया गया है। अभियान का समापन 4 अगस्त को डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर होगा।