HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»68 की उमर में पत्रकारिता की पढ़ाई
    राष्ट्रीय

    68 की उमर में पत्रकारिता की पढ़ाई

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 6, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा : यदि इंसान में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो वह हर मंजिल को पा लेता है। सिरसा के शिव चौक के पास रहने वाले 68 वर्षीय बस्तीराम बरोड़ भी दृढ़ इच्छाशक्ति से लबरेज हैं। इसी का कारण है कि 68 साल के होने के बावजूद वे पढ़ाई का दामन नहीं छोड़ रहे हैं। इस उम्र में आदमी जहां अपने पोते-पोतियों के साथ समय व्यतीत करता है या फिर अपने वृद्ध साथियों के साथ बीत चुकी जिंदगी की समीक्षा करता रहता है वहीं बस्ती राम इन सबसे दूर अपने से आधी से भी कम उम्र के छात्र-छात्राओं के साथ पढ़ाई करने में लगे हुए हैं। उन्होंने सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है।

    जीवन भर नहीं छोड़ा किताबों का साथ

    बस्ती राम बरोड़ ने अपना जीवन किताबों को समर्पित कर दिया। वर्ष 1963 में ग्यारहवीं करके आर्मी में बतौर क्लर्क पांच वर्ष कार्य करने के बाद उन्होंने ओरंगाबाद के खिड़की में घडिय़ों के टेक्रिशियन के रूप में काम किया। उसके बाद उन्होंने वर्ष 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय से दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से स्नातक पूर्ण की। फिर इन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से राजनीतिक शास्त्र में अपनी स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की। इतने पर भी इनका साहस कम न हुआ जिसके बाद इन्होंने 1981 में समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर तथा 1984 में एलएलबी की भी डिग्रीयां हासिल कर ली। इतना सब हासिल करने के बाद वे 1986 से लेकर 1998 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्य करके सेवानिवृत्त हो गए।

    बचपन में गरीबी ने पढऩे से रोका

    मूल रूप से डबवाली के गांव बिज्जूवाली के रहने वाले बस्तीराम ने बचपन की याद ताजा करते हुए कहा कि मेरा परिवार बहुत गरीब था। मेरे पिता जैसाराम मुझे पढऩा चाहते थे लेकिन, पैसे की तंगी की वजह से मैं पढ़ न सका। आर्मी में नौकरी करने के बाद कमाए गए पैसों से मैनें अपनी अधूरी शिक्षा पूर्ण की। आज शिक्षा को अपना सच्चा साथी बनाकर मैनें अपने पिता के सपने को साकार कर दिया है।

    आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारिता की पढ़ाई

    बस्तीराम का कहना है कि देश का किसान गरीब है। उसे परंपरागत खेती की बजाय आधुनिक खेती की ओर ध्यान देना चाहिए। गांव बिज्जूवाली में पड़ी अपनी दो कील्हे की जमीन पर वे आयुर्वेदिक पद्धति से खेती कर रहें हैं। उनका कहना है कि पत्रकारिता एक जरिया है जिससे वे अपने इन विचारों को व आयुर्वेदिक पद्धति को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। उनका लक्ष्य पत्रकारिता विषय में पीएचडी करना है। ताकि वे आयुर्वेदिक पद्धतियों द्वारा कृषि कैसे की जाए पर रिसर्च कर सकें।

    कई बार आई चुनाव लडऩे की पेशकश

    उन्होंने अपने जीवन के उन पलों को भी हमसे सांझा किया जब उन्हें कई राजनीतिक नेताओं ने चुनाव लडऩे की पेशकश की। उन्होंने बताया कि जनता दल के नेता व पूर्व मंत्री रह चुके बलवंत राय तायल व पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें चुनाव लडऩे की पेशकश की थी । लेकिन परिस्थितियां अनुकूल न रहने की वजह से वे चुनाव नहीं लड़ पाए।

    परिवार से अब भी मिलती है पढऩे की प्रेरणा

    बस्ती राम का कहना है कि इतनी उम्र हो जाने के बाद भी उनका परिवार अभी भी उन्हें और पढऩे की प्रेरणा दे रहा है। उनके परिवार में कुल 8 सदस्य हैं। जिनमें उनकी सबसे छोटी बेटी पोलिटेक्रनीक की पढ़ाई कर रही है। उन्हें पढ़ता देखकर उनका परिवार का हर सदस्य गौरवान्वित महसूस करता है। ताउम्र पढ़ाई को समर्पित बस्तीराम का जीवन उन लोगों के लिए सीख है जो साधनों के अभाव में शिक्षा से किनारा कर लेते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    हिमाचल प्रदेश के लोगों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला: मोदी

    April 15, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.