​7 साल बाद टूटा भगोड़े का गुरूर: सिरमौर पुलिस ने छैला में घेराबंदी कर दबोचा

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सैल टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने करीब सात साल पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को शिमला जिले के छैला से दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी कुशाल ठाकुर (निवासी गांव कुंथल, डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर) के खिलाफ वर्ष 2019 में पुलिस थाना राजगढ़ में भा.दं.सं. की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था।


सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को छैला (जिला शिमला) से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।