ऊना: एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्रा. लि.पोलियां बीत में भरे जाएंगे 28 पद

ऊना: मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलन माजरा, पोलियां बीत में विभिन्न श्रेणियों में 28 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों में सहायक कोर असैम्बलर, सहायक कॉयल असैम्बलर, सहायक एचटी बाइडंर और सहायक एलटी बाइडंर के 5-5, सहायक डिज़ाईनर का एक पद, इंजीनियर प्रोडक्शन के दो पद और सहायक वेल्डर के 5 पद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सहायक कोर असैम्बलर, सहायक कॉयल असैम्बलर, सहायक एचटी बाइडंर और सहायक एलटी बाइडंर के पदों हेतू ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव, सहायक डिज़ाईनर पद के लिए बीटेक के साथ ऑटोकैड और ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव, इंजीनियर प्रोडक्शन के पदों के लिए बीटैक इलैक्ट्रिशियन, मकैनिकल, सिविल के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, बीटैक इलैक्ट्रिशियन, मकैनिकल, सिविल और वेल्डर में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रतिमाह 15 हज़ार से 50 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 से 45 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने योगयता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9988434323 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।